दुल्हन ले जा रही दूल्हे की कार का जबरदस्त एक्सीडेंट, दो कारों की आमने-सामने से हुई टक्कर

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

हमीरपुर जिला के भोरंज उपमंडल के लदरौर के साथ लगते दशमल चौक में ऊना नेरचौक सुपर हाईवे पर बुधवार सुबह 8:45 के करीब दोनों कारों के बीच जबरदस्त टक्कर हुई। दोनों कार सवारों को गंभीर चोटें आई हैं। इस दर्दनाक हादसे में दोनों कारों पड़खच्चे उड़ गए।

मिली जानकारी के अनुसार जाहू से लदरौर की तरफ जा रही दूल्हे की गाड़ी दशमल चौक से 100 मीटर दूर लदरौर की तरफ से आ रही गाड़ी से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लदरौर की तरफ से आ रही गाड़ी को एक स्कूल अध्यापक चला रहा था।

जैसे ही उसने कार को लिंक रोड़ की तरफ घुमाया, तो दूसरी तरफ से आ रही दूल्हे की कार उसके साथ टकरा गई।ऐसे में दूल्हे की कार के एयर बैग खुलने से बड़ा हादसा होने से टल गया। हालांकि कार में बैठे दूल्हे व दुल्हन को जरूर चोंटे आई हैं।

उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। जबकि दूसरे कार चालक को भोटा अस्पताल के चिकित्सकों ने उसे हमीरपुर अस्पताल रैफर कर दिया है।

भोरंज पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरु कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...