कोरोना ने फिर से बढ़ाई चिंता, मास्क नहीं लगाने पर लगेगा जुर्माना

--Advertisement--

Image

दिल्ली- नवीन गुलेरिया

कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी दिल्ली में फिर से पाबंदियों का दौर शुरूहो गया है। सरकार ने कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए मास्क न पहनने वालों पर 500 रुपए का जुर्माना लगाने की घोषणा की है।

बता दें कि आज दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) की बैठक हुई जिसमें इस बाबत निर्णय लिया गया।

इससे पहले केन्द्र सरकार ने दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, महाराष्ट्र और मिजोरम को मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कहीं भी हो रहे प्रसार को रोकने के लिए कड़ी निगरानी रखने और चिंता वाले क्षेत्रों में जरूरत पड़ने पर पहले से ही कदम उठाने के सुझाव दिए थे।

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने एक पत्र में दिल्ली और चार राज्यों को ‘‘जांच, पहचान, उपचार, टीकाकरण और कोविड उपयुक्त व्यवहार के पालन” की पांच सूत्रीय रणनीति का पालन करने की सलाह दी थी।

साथ ही पत्र में भीड़भाड़ वाले स्थान में मास्क पहनने पर विशेष जोर दिया गया।

पत्र में कहा गया कि यह आवश्यक है कि राज्य सख्त निगरानी बनाए रखें और कोरोना वायरस संक्रमण के कहीं भी हो रहे प्रसार को रोकने के लिए चिंता वाले स्थानों पर जरूरत पड़ने पर पहले ही कदम उठाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दिवाली से पहले आंगनबाड़ी वर्कर्स और हेल्पर्स को तोहफा, मानदेय में 1000 रुपये की बढ़ोतरी

दिवाली से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के लिए...

कांगड़ा में ऑनलाइन सट्टेबाजी का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार; 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप जब्त

कांगड़ा जिले में ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले का भंडाफोड़...

39 वर्षीय महिला से 2 किलो से ज्यादा चरस बरामद, जांच में जुटी पुलिस

हिमाचल प्रदेश में 39 साल की एक महिला के...