आग लगने से एक ही परिवार के सात लोग ज़िंदा जले

--Advertisement--

Image

पंजाब – भुपिंद्र सिंह राजू

पंजाब के लुधियाना जिले में एक झोपड़ी में बुधवार तड़के लगी आग में एक ही परिवार के 7 सदस्य जिंदा जल गए। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। वहीं सभी मृतक बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले हैं।

लुधियाना के सहायक पुलिस आयुक्त (पूर्व) सुरिंदर सिंह ने बताया कि मारे गए लोग प्रवासी मजदूर थे और हादसे के समय यहां टिब्बा रोड पर नगरपालिका के कचरा ‘डंप यार्ड’ के पास स्थित अपनी झोपड़ी में सो रहे थे।

वहीं टिब्बा के थाना प्रभारी रणबीर सिंह ने बताया कि हादसे में एक दम्पति और उनके 5 बच्चों की मौत हो गई। उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है। उन्होंने बताया कि झोपड़ी में आग लगने की वजह का भी अभी पता नहीं चल पाया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नूरपुर में चिट्टा तस्करों पर पुलिस की कार्रवाई, 48.30 लाख रुपये की संपत्ति जब्त

हिमाचल प्रदेश के नूरपुर में नशे के खिलाफ कार्रवाई...

शाहपुर में कल बिजली रहेगी बंद, 24 अक्टूबर को इन क्षेत्रों में पड़ेगा असर

कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल में 24 अक्टूबर को...

शाहपुर प्रेस क्लब का गठन, आशीष पटियाल बने अध्यक्ष; देखें पूरी कार्यकारिणी

शाहपुर प्रेस क्लब का सर्वसम्मति से गठन हुआ, आशीष...