दादा ने 13 साल की पोती से किया दुष्‍कर्म, पीडि़ता की मां की शिकायत पर गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

शिमला जिला के तहत चिडग़ांव क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में एक बुजुर्ग को गिरफ्तार किया है। आरोपित पीडि़त का रिश्ते में दादा लगता है। बुजुर्ग ने 13 वर्षीय किशोरी को घर पर किसी काम के बहाने बुलाया और दुष्कर्म किया।

पुलिस ने बताया कि यह घटना पिछले साल छह दिसंबर की है, लेकिन शर्म के कारण किशोरी ने इसकी जानकारी नहीं दी थी। बाद में नाबालिग ने मां से अपनी बात कह दी और मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। ग्रामीणों की ओर से आरोपित के खिलाफ सख्‍त कार्रवाई की मांग की जा रही है, ताकि दोबारा कोई इस तरह का अपराध न कर सके।

पुलिस थाना प्रभारी चिडग़ांव रंजीत सिंह ने बताया कि मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

भयानक हादसा: 150 मीटर गहरी खाई में गिरे वाहन के उड़े परखच्चे, हमेशा के लिए बुझ गया परिवार का चिराग

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में सड़क हादसों...