रजिस्‍टर में हाजिरी लगाकर स्‍कूल से गायब हो गया शिक्षक, विभाग ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

--Advertisement--

Image

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

जिला कांगड़ा का राजकीय मिडल स्कूल वैदी में ड्यूटी से गैरहाजिर मिले शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया गया है। अध्यापक के खिलाफ यह कार्रवाई शिक्षा विभाग के निरीक्षण उपनिदेशक ने की है।

इन दिनों शिक्षा विभाग के निरीक्षण उपनिदेशक स्कूलों में औचक निरीक्षण करके वहां की व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं। ऐसे ही उपनिदेशक निरीक्षण प्रकाश सुकेतिया की टीम ने जिला के विभिन्न स्कूलों का निरीक्षण किया, जब यह टीम मिडल स्कूल वैदी पहुंची तो वहां पर एक अध्यापक को गैरहाजिर पाया।

पड़ताल में पाया कि एक अध्यापक ने रजिस्टर में तो हाजिरी लगाई है, लेकिन वह स्कूल में गैरहाजिर है। ऐसे में उपनिदेशक ने स्कूल में गैरहाजिर पाए गए शिक्षक को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। अगर शिक्षक का जवाब संतोषजनक नहीं हुआ तो उसके खिलाफ नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि शिक्षा विभाग को कई स्थानों से सूचनाएं मिलती हैं कि कहीं पर अध्यापक नहीं हैं या समय पर नहीं पहुंचते या फिर जल्दी लौट जाते हैं। ऐसे में इन शिकायतों की पड़ताल शिक्षा विभाग का उपनिदेशक इंस्पेक्शन विंग करता है और निरीक्षण के लिए औचक दौरे किए जाते हैं।

ऐसे में बीते रोज किए गए दौरे में वैदी स्कूल का अध्यापक गैरहाजिर पाया गया है। अध्यापक को नोटिस जारी किया गया है। नोटिस का जवाब आने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...