ट्रक की चपेट में आने से तेंदुए की मौत, ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के एनएच 07 कालाअंब पांवटा साहिब मार्ग पर मंगलवार रात एक ट्रक ने सड़क पार करते हुए तेंदुए को टक्कर मार दी। जिस कारण तेंदुए की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात समय करीब 9:20 बजे एक टाटा 407 ट्रक चालक ने सड़क एनएच07 करोंदा वाली घाटी सुखचैनपुर के पास तेज रफ्तारी के कारण यह हादसा कर दिया। इस दौरान सड़क पार कर रहे एक तेंदुए को टक्कर मार दी और ट्रक चालक गाड़ी को लेकर मौका से फरार हो गया।

पुलिस ने इस घटना के संबंध में ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके मृतक तेंदुए को आगामी कार्रवाई के लिए वन विभाग को सौंप दिया है।

जिला सिरमौर के पुलिस अधीक्षक ओमापति जम्‍वाल ने मामले कि पुष्टि करते हुए बताया की तेज रफ्तार ट्रक ने सड़क पार करते हुए तेंदुए को टक्कर मारी, जिससे तेंदुए की मौके पर मौत हो गई। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...