झील में मिला 47 वर्षीय महिला का शव, जाँच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल के जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा के लठियानी स्थित गोबिंद सागर झील के घाट पर 47 वर्षीय महिला का शव मिला है। मृतका की पहचान हमीरपुर जिला के मैहरे निवासी सुषमा के रूप में की गई है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया है,घटना के संबंध में मृतका के परिजनों को भी जानकारी दे दी गई है।वहीं पुलिस ने मामले के संबंध में केस दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि सुषमा देवी करीब 11:00 बजे से ही घर में ताले आदि लगाकर निकल गई थी।गोविंद सागर झील के इसी घाट पर करीब 2 महीने में यह तीसरी वारदात सामने आई है।तीनों ही घटनाओं में हमीरपुर के इसी कस्बा के निवासी दो युवकों समेत एक महिला की मौत हो चुकी है।

बता दें कि बंगाणा उपमंडल के तहत लठियानी स्थित गोविंद सागर झील में एक महिला का शव तैरता हुआ मिला।मृतका की पहचान पड़ोसी जिला हमीरपुर के तहत पड़ते कस्बा मेहरे निवासी 47 वर्षीय सुषमा देवी के रूप में की गई।

मिली जानकारी के मुताबिक सुषमा का पति मैहरे बाजार में ही हैंडलूम की दुकान करता है। रोजमर्रा की तरह मंगलवार सुबह 9:00 बजे अपनी दुकान के लिए घर से निकला था।

इसी बीच उसने दोपहर बाद अपनी पत्नी को दुकान पर ही खाना पहुंचाने के लिए फोन किया। कई बार फोन करने के बावजूद जब कोई रिस्पांस नहीं मिला तो अनूप कुमार ने घर जाकर देखा तो घर में ताले लटक रहे थे।

आस पड़ोस में पूछताछ करने पर पता चला कि उसकी पत्नी सुषमा देवी करीब 11:00 बजे घर में ताले लगाकर कहीं चली गई थी।

खोजबीन शुरू करने पर रिश्तेदारों से ही उसे पता चला कि सुषमा देवी को लठियानी बाजार में देखा गया था। आनन-फानन में लठियानी पहुंचे परिजनों ने गोविंद सागर झील में ही तलाश करना उचित समझा।

गोविंद सागर झील के किनारे पहुंचे सुषमा के परिजन उस वक्त हतप्रभ रह गए जब महिला का शव पानी में तैरते हुए दिखाई दिया।तुरंत मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। ऐसा भी बताया जा रहा है कि मृतका लगातार सिर में दर्द रहने के चलते भी परेशान रहती थी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...