भाजपा की सरकार में लोकतंत्र को किया जा रहा खत्म

--Advertisement--

Image

शाहपुर – नितिश पठानियां

विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के नागनपट्ट पंचायत में जनजागरण के तहत प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने भाजपा पर बढ़ती महंगाई पर गंभीर आरोप लगाये ।

नागनपट्ट पंचायत में पहुँचने पर कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया का ज़ोरदार स्वागत हुआ। जनता ने अपनी समस्याएं पठानिया को बताई और कहा कि अपनी जिंदगी में ऐसी घटिया सरकार कभी नही देखी जो आज जनता की दुख तकलीफों को न समझे।

युवा कांग्रेस नेता ने कहा कि बढ़ती महँगाई,रोजमर्रा खाने पीने चीजो की अप्रत्याशित मूल्य बृद्धि, बेरोजगारी व डूबती अर्थव्यवस्था पर जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। आज प्रदेश का हर बर्ग आज इस घमंडी सरकार से तंग आ चुका है।और जनता की सुनाई नही हो रही है।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि भाजपा की सरकार में लोकतंत्र को खत्म किया जा रहा है।ओर आज प्रदेश में हर बर्ग की जनता अपने हक की अबाज़ उठा रही है तो उस पर लाठी चार्ज करवा कर अत्याचार कर रही है।

इस पर युवा आज संघर्ष करने के लिए मजबूर हो चुका है। प्रदेश का युवा इस लोकतंत्र को बचाने के लिए सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हो रहा है।युवा वर्ग हर तरफ से परेशान है।

बढ़ती महंगाई जनता की सबसे बड़ी परेशानी बनी हुई है।जो गरीबो ओर मध्यम बर्ग की जनता को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिससे रोजमर्रा की जिंदगी बहुत प्रभावित हो रही है।

लेकिन प्रदेश की सरकार को जनता से कोई लेना देना नही है। इस घमंडी सरकार का घमंड 2022 में उखाड़ कर बाहर फेखने का मन जनता बना चुकी है। कांग्रेस कि सरकार को लाने में जनता बेचैन है।

पठानिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के विकास को आगे बढ़ाने का मॉडल सिर्फ पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह का बनाया मॉडल ही चलेगा। क्योंकि हिमाचल में आज जनता को हर सुबिधा जो मील रही हे बो वीरभद्र मॉडल के तहत बनी है।

जिससे प्रदेश की जनता वीरभद्र मॉडल चाहती है न कि कोई और।क्योंकि कांग्रेस पार्टी पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह के मॉडल को आगे बढ़ा कर ही प्रदेश में विकास करेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...