कांगड़ा: लुधियाना से मैक्लोडगंज घूमने जा रहे दंपति की कार में लगी आग

--Advertisement--

Image

काँगड़ा – राजीव जस्वाल

हिमाचल के कांगड़ा जिला के कांगड़ा शहर के पास घुरक्कड़ी शिव मंदिर के पास एक कार के इंजन में आग लग गई। इस हादसे में कार को खासा नुकसान पहुंचा है। वहीं, दंपति इसमें बाल-बाल बचे हैं। बताया जा रहा है कि पंजाब लुधियाना के दंपति धर्मशाला के मैक्लोडगंज घूमने जा रहे थे।

बता दें कि लुधियाना के दंपति कार में सवार होकर मैक्लोडगंज जा रहे थे। घुरक्कड़ी शिव मंदिर के पास कार के इंजन में आग लग गई। दंपति को इस बात का आभास हो गया और वह समय रहते कार से निकल गए।

दंपति ने लोगों से मदद की गुहार लगाई। फिर स्थानीय निवासियों ने साथ लगती कूहल के पानी से इंजन में लगी आग पर काबू पाया। कार को काफी नुकसान हुआ है।

कार में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला है। पर कयास लगाए जा रहे हैं कि कार में एसी लगाया हो सकता है और इसी के चलते किसी तकनीकी कारण से आग लग गई हो। पर गनीमत यह रही कि कार सवार पति और पत्नी सुरक्षित हैं। पति और पत्नी से मदद के लिए स्थानीय लोगों का आभार जताया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...