5 टायर पर चली HRTC बस,प्रबंधन ने चालक को कारण बताओ नोटिस किया जारी, आखिर क्या है सच, दूसरा पहलू आया सामने-जानिए

--Advertisement--

Image

पठानकोट – भुपिंद्र सिंह राजू

सोशल मीडिया पर हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस को 5 टायर पर चलाने की तस्वीरें काफी वायरल हो रही हैं। तस्वीरें रविवार की हैं।

HRTC की ये बस सुबह पठानकोट-सनवाल रूट पर रवाना हुई थी। इसे लेकर लोग काफी मीम्स भी बना रहे हैं, वहीं कुछ एचआरटीसी प्रबंधन पर कटाक्ष भी कर रहे हैं। पता चला कि बस (HP 38E-6685) की फिटनेस 25 अक्टूबर, 2023 तक है।

मामला HRTC के पठानकोट डिपो से जुड़ा है। तस्वीरें वायरल होने के बाद प्रबंधन हरकत में आया और कार्रवाई शुरू की गई। निगम के चालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, ताकि वो प्रबंधन को लिखित तौर पर समूचे घटनाक्रम के बारे में अवगत करवाए।

हालांकि, मौखिक तौर पर जुटाई जानकारी में पता चला है कि पठानकोट से करीब 100 किलोमीटर के सफर के बाद बस के दोनों ही पिछले टायर पंचर हो गए। बस में एक ही अतिरिक्त टायर थी। गर्मी में लोग परेशान न हों इसके लिए चालक ने अतिरिक्त टायर लगाकर दुकान मिलने पर पंक्चर लगाने का निर्णय लिया।

अतिरिक्त टायर लगाकर चालक ने धीरे-धीरे बस को आगे बढ़ाना शुरू कर दिया, ताकि पंक्चर की दुकान तक पहुंचकर पंक्चर लगाया जा सके। पर जब तक पंक्चर की दुकान मिलती इससे पहले ही किसी ने फोटो खींच ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फोटो आते ही काफी ज्यादा वायरल भी होने लगी।

क्या बोले प्रबंध निदेशक

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संदीप कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में आया है। फिलहाल इतना ही पता चला है कि बस को 5 टायरों पर चलाया जा रहा था, क्योंकि टायर पंक्चर हो गए थे। उन्होंने कहा कि चालक का लिखित जवाब आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...