कोटला: बस की प्रेशर पाइप फट जाने से ब्रेक फेल, चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला

--Advertisement--

Image

कोटला – स्वयम

सोमवार शाम पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे पर कोटला के समीप भाली में हनुमान मंदिर के पास चालक की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से बच गया।

पठानकोट-मंडी नेशनल हाइवे पर धर्मशाला से पठानकोट की तरफ जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस (एचपी 68-3599) की भाली में हनुमान मंदिर के पास अचानक प्रेशर पाइप फट गई जिसके चलते बस की ब्रेक फेल हो गई।

इससे बस में बैठी सवारियां चीखने लग पड़ीं लेकिन बस के चालक ने अपनी सूझबूझ से बस को पहाड़ी से टकरा दिया जिससे बस में बैठी 30-35 सवारियों की जान बच पाई।

अगर चालक बस को पहाड़ी से न मारता तो दूसरी तरफ करीबन 300-400 फीट गहरी खाई में बस गिरती तथा अप्रिय घटना घटित हो जाती। बस के पहाड़ी से टकराने के बाद सवारियों की जान में जान आई। सवारियों ने नीचे उतरकर चालक का धन्यवाद किया।

बस चालक ने बताया कि बस की प्रेशर पाइप फट जाने से ब्रेक फेल हो गई जिस कारण ब्रेक फेल हो गई। सवारियों की जान को बचाने के लिए बस को पहाड़ी से मारा गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

देहरा में स्विफ्ट कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, युवक-युवती घायल

हिमखबर डेस्क  मुबारकपुर-रानीताल राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-503) पर देहरा से कांगड़ा...

मौत को मात! ”खूनी नहर” में गिरे युवक को पूर्व प्रधान ने जान पर खेलकर बचाया, जाबांजी का वीडियो वायरल

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला अंतर्गत बल्ह क्षेत्र...

हिमाचल में बसेंगे 3 नए स्मार्ट शहर, साइबर मित्रों की होगी भर्ती; जानें CM सुक्खू के बजट की बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू द्वारा...