लड़की से पहले किया गैंगरेप, बनाई वीडियो और फिर…

--Advertisement--

Image

भुपिंद्र सिंह राजू

थाना लांबड़ा के गांव नाहला के पास करीब 3 महीने पहले एक युवती के साथ गैंगरैप हुआ, इसके बाद युवती की मोबाइल फोन से वीडियों भी बनाई गई और उसे लगातार ब्लैकमैल कर उसके साथ दोबारा आरोपी हवस का शिकार बनाते रहे। पीड़िता को धमकियां भी दी गई कि यदि उसने अपने पिता को यह बात बताई तो उनको भी वह जान से मार देंगे।

घटना का खुलासा तब हुआ तब युवती गर्भवती हुई और उसके परिवार वालों को सारी बात पता चली। युवती को उपचार के लिए सिविल अस्पताल दाखिल करवाया गया, वहीं थाना लांबड़ा की पुलिस ने युवती के बयान दर्ज किए।

जानकारी के मुताबिक करीब 20 वर्षीय युवती गांव में चारा लेने जा रही थी कि उसे रास्ते में एक महिला ने आवाज लगाकर चाय पीने को कहा, युवती महिला की झुगी में चाय पीने चली गई कि इसी बीच उसके जानकार जूहरी, लम्बडू, कालिया नामक युवक झुगी में आ धमके। तीनों ने युवती से गैगरैप किया।

पीड़िता का कहना है कि इस बीच एक अज्ञात व्यक्ति भी वहीं पहुंचा और उसके साथ दुष्कर्म की वीडियों अपने मोबाइल फोन से बनाई। पीड़िता का कहना है कि उसके पिता कैंसर के मरीज है और उक्त लोगों ने उसे धमकियां दी कि किसी को बात बताई तो वह उसके पिता को मार देंगे।

इसके बाद कई बार उसे हवस का शिकारा बनाया गया और उसने घर वालों को कुछ नहीं बताया। लेकिन परसो उसकी हालत खराब हुई और उसे घर वाले डाक्टर के पास ले गए। जहां जाकर उसे पता चला कि वह सवा 3 महीने की गर्भवती हो चुकी है।

पीड़िता एस.एस.पी देहाती से मांग करती है कि उसकी जिंदगी खराब करने वालों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर जेल की सलाखों में भेजे।

वहीं जांच अधिकारी एस.आई. सीमा का कहना था कि पुलिस को जैसे ही सूचना मिली तो पुलिस अस्पताल पहुंची और तुंरत पीड़िता के बयान दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...