केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने ऊना में किया मेडिकल कैंप का शुभारंभ

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

जिला मुख्यालय के पुराना बस अड्डा परिसर में केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण व खेल मंत्री और स्थानीय सांसद अनुराग सिंह ठाकुर की संस्था प्रयास द्वारा मेगा मेडिकल चेकअप कैंप का आयोजन किया गया। देशभर के नामी स्वास्थ्य संस्थानों से आई चिकित्सकों की टीम ने सैकड़ों लोगों की सेहत की जांच की।

चिकित्सा शिविर का शुभारंभ हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि एक लोकसभा सदस्य के क्या-क्या दायित्व होते हैं यह अनुराग सिंह ठाकुर ने देश भर के तमाम सांसदों को बताया है।

उन्होंने कहा कि अनुराग ठाकुर की संस्था द्वारा करीब 4 साल पहले एक प्रयास शुरू किया गया था। 4 वर्ष की अवधि में इतना बड़ा मुकाम हासिल नहीं किया जा सकता, लेकिन केंद्रीय मंत्री और उनकी टीम ने असंभव को संभव करके दिखाया है।

जिसका नतीजा यह है कि आज प्रयास संस्था के प्रयास केवल मात्र हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में ही नहीं बल्कि प्रदेश भर के दुर्गम इलाकों में भी पहुंच रहे हैं। जिसका लाभ प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य सुविधाओं के रूप में मिल रहा है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों की जमकर सराहना करते हुए कहा कि अनुराग ठाकुर यथार्थ में लोगों के बीच रहने वाले जनप्रतिनिधि हैं।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि संविधान निर्माता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल 2018 को प्रयास संस्था के माध्यम से तीन एंबुलेंस के साथ संसदीय क्षेत्र की जनता को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश की गई थी।

हालांकि बीच में कोविड-19 की विकट परिस्थितियां भी झेलनी पड़ी। लेकिन इसके बावजूद प्रयास संस्था के प्रयासों को विराम तक नहीं लगने दिया। वर्ष 2018 में तीन एंबुलेंस के साथ शुरू हुई स्वास्थ्य सेवाएं आज 32 एंबुलेंस के साथ न केवल हमीरपुर संसदीय क्षेत्र बल्कि राज्य के अन्य संसदीय क्षेत्रों में भी लोगों को लाभ प्रदान कर रही हैं।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि इस प्रयास में प्रयास संस्था के तमाम सदस्यों ने अपना सर्वोत्तम योगदान सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने का उद्देश्य एक यह भी है कि हिमाचल प्रदेश की दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों में यहां के नागरिकों को घर द्वार पर मेडिकल फैसिलिटी उपलब्ध कराई जा सके।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...