लचोडी में खुलेगा अटल आदर्श स्कूल, डलहौजी के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का ऐलान

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शुक्रवार को चंबा जिला के डलहौजी विधानसभा क्षेत्र के 166 करोड़ रुपए लागत की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का लोकार्पण और आधारशिलाएं रखी। मुख्यमंत्री ने डलहौजी में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए लचोडी में अटल आदर्श विद्यालय खोलने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि नगर परिषद डलहौजी क्षेत्र की सड़कों का रखरखाव एवं उनको पक्का करने का कार्य लोक निर्माण विभाग द्वारा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि डलहौजी में आधुनिक बस स्टैंड का निर्माण किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल के इतिहास में पहली बार प्रधानमंत्री ने प्रदेश्वासियों को हिमाचल दिवस के अवसर पर बधाई संदेश भेजा।

प्रधानमंत्री ने इस संदेश में कहा कि यह संयोग है कि देश जहां आज़ादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, वहीं हिमाचल प्रदेश भी अपने अस्तित्व के 75 वर्ष मना रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व की उदारता है कि प्रदेश को दस हजार करोड़ रुपए की परियोजनाएं प्राप्त हुई हैं।

उन्होंने कहा कि 2100 करोड़ की लागत की पर्यटन परियोजना प्रदेश को पसंदीदा पर्यटन गंतव्य बनाने में मील पत्थर साबित होगा। सीएम ने कहा कि प्रदेश में अनेक कल्याणकारी तथा विकासात्मक परियोजनाएं कार्यान्वित की जा रही हैं। अब प्रदेश में 125 यूनिट तक नि:शुल्क बिजली तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नि:शुल्क पानी प्रदान किया जाएगा। (एचडीएम)

सीएम ने ये घोषणाएं भी कीं

मुख्यमंत्री ने टप्पर, नदाकल, किलोर और लबाना डेरा में स्वास्थ्य उपकेंद्र खोलने, गांव भलेरा में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने राजकीय प्राथमिक विद्यालय लाखड़ मंडी और अदवास को राजकीय माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने, राजकीय उच्च विद्यालय कुखरी और सरार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्तरोन्नत करने, जमा दो स्कूल भांदल में विज्ञान कक्षाएं आरंभ करने, कलोह में प्राथमिक विद्यालय खोलने, परयूंगल, झोडका और सकोरा के माध्यमिक विद्यालयों को उच्च विद्यालयों में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की।

कांग्रेस ने कुछ नहीं दिया

सीएम ने कहा कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने लोक कल्याण की एक भी योजना आरंभ नहीं की। वर्तमान राज्य सरकार ने पिछले लगभग चार साल से अधिक के समय में गृहिणी सुविधा, हिमकेयर, सहारा, मुख्यमंत्री स्वाबलंबन योजना, जनमंच और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1100 इत्यादि योजनाएं आरंभ की हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा पुन: उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर की तरह प्रदेश में भी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं के सत्ता में आने का स्वप्न पूरा नहीं होगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने हिमाचल दिवस का राज्य स्तरीय समारोह चंबा में आयोजित करने का ऐतिहासिक निर्णय लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...