अग्रिकांड के बाद ऐसा है बसाल का हाल, खुले आसमान तले चल रही है जिंदगी

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

ऊना के बसाल में आग से बेघर हुए प्रवासियों के लिए शनिवार को पीर निगाहा कमेटी मसीहा बनकर पहुंची। कमेटी की तरफ से आग से प्रभावित 81 परिवारों को सिर ढकने के लिए तिरपालें वितरित की गई, ताकि बेघर हुए परिवारों को फिर से अपने आशियाने बनाने में कुछ मदद मिल सके।

इसके अलावा आग प्रभावितों के लिए पीर निगाह कमेटी बसोली ने राशन सामग्री सहित अन्य हर सम्भव सहायता देने की भी बात कही है। कमेटी के पूर्व प्रधान सतनाम सिंह की देखरेख में कमेटी सदस्यों ने आग प्रभावितों को राहत सामग्री वितरित की। इस दौरान एसएचओ ऊना सर्वजीत सिंह व तहसीलदार ऊना हुस्नचन्द भी मौजूद रहे।

बता दें कि बीती रात्रि बसाल में प्रवासियों की झुग्गियों में आग लग गई थी। आग की इस घटना में प्रवासियों के आशियानों सहित सामान व खाद्य सामग्री जलकर राख हो गई थी।

दुख की इस घड़ी में पीर निगाहा कमेटी ने इन परिवारों के लिए मदद के हाथ बढाएं हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल-डीजल के बाद सरकार की एक और बड़ी राहत, ईरान युद्ध के बीच हुआ बड़ा फैसला

हिमखबर डेस्क  सरकार ने ईरान की लड़ाई और उसके परिणामस्वरूप...

शादी से इंकार करने पर युवक ने मंगेतर पर किया चाकू से जानलेवा हमला, मामला दर्ज

चम्बा - भूषण गुरूंग  जनपद के सलूणी क्षेत्र में एक...

एसडीएम फतेहपुर के बेटे श्रेयन बने सबसे कम उम्र के फिडे रेटेड खिलाड़ी

फतेहपुर - अनिल शर्मा  प्रतिभा उम्र की मोहताज नहीं होती।...