राज्य शहीद स्मारक धर्मशाला के साथ भी बनेगी लेक

--Advertisement--

Image

भूमिगत जल को ऊपर लाने की दिशा में जल शक्ति विभाग ने शुरू की कदमताल

धर्मशाला – राजीव जस्वाल

राज्य शहीद स्मारक के साथ भी लेक बनेगी। इसके लिए जल शक्ति विभाग ने अपनी कदमताल शुरू कर दी है। इस दिशा में अमृत 2.0 योजना के तहत विभाग के मंडल कार्यालय धर्मशाला ने 20 करोड़ रुपये की प्रपोजल तैयार करने के साथ ही केंद्र सरकार को भेज दी है, ताकि स्वीकृति मिलने के साथ ही इस दिशा में कार्य शुरू किया जा सके।

जल शक्ति विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मौजूदा समय में भूमिगत जल को ऊपर उठाने की दिशा में कार्य किया जाना आवश्यक हो गया है। हालांकि इस दिशा में पहले ही पियूंगल नाला में एक चैक डैम बनाया गया है।

जिसके बाद पियूंगल नाला के साथ लगते सकोह क्षेत्र में भी काफी हद तक पानी का जलस्तर ऊपर आया है, लेकिन यहां लेक बनने के बाद इसका दोहरा लाभ क्षेत्र को मिलेगा। एक तो क्षेत्र का भूजल ऊपर उठेगा, वहीं इस लेक के पानी से खेतों की सिंचाई भी क्षेत्र के किसान कर पाएंगे।

जिला मुख्यालय धर्मशाला में जल शक्ति विभाग की ओर से पहली बार इस तरह का प्रयास शुरू हुआ। जिसके भविष्य में सकारात्मक परिणाम भी आएंगे।

अधिकारियों की मानें तो अमृत 2.0 योजना धर्मशाला शहर ही नहीं बल्कि साथ लगते ग्रामीण क्षेत्रों के लिए वरदान सिद्ध होगी। हालांकि अब जल शक्ति विभाग को भेजी गई प्रपोजल पर केंद्र सरकार की मुहर लगने का इंतजार है। जिसके बाद ही आगामी औपचारिकताएं विभाग का मंडल कार्यालय पूरी करेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...