
इन्दौरा- गुरमुख सिंह
मलकाना गांव में एक गुज्जर समुदाय का घर पूरी तरह से जलकर स्वाह हो गया। पीड़ित कमालदीन पुत्र शेर अली ने बताया कि बीते रोज घर में दोपहर को पूरा परिवार सोया हुआ था। मेरी नजर मकान पर पड़ी और देखा के उसको आग लगी हुई थी ओर मैंने बड़ी मुश्किल से परिवार के सदस्यों को बाहर निकाला। देखते ही देखते आग ने कुछ ही पल में पूरे घर को स्वाह कर दिया। इस आगजनी से परिवार के खाने के लिए एक दाना अनाज व एक कपड़ा तक नहीं बचा है।
सूचना मिलते ही मलकाना पंचायत की प्रधान मौके पर पहुंची ओर स्थिति का जायजा लिया व मौके पर पुलिस प्रशासन को सूचित किया। पीड़ित ने बताया कि खड़पोष घर के ऊपर से जा रही बिजली की तार टूटने से ही आग लगी है।
इस आग की इस घटना में उनकी 50000 की नगदी व पांच पुत्रबधूओं के लगभग 6,00,000 लाख रुपये के सोने के आभूषण भी आग की भेंट चढ़ गए है। इस आग की घटना से उनका करीब आठ लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
यह बोले एसडीएम
इस संबंध में जब एसडीएम इंदौरा सोमिल गौतम से बात की गई तो उन्होंने कहा कि मौके पर पटवारी को आकलन करने के लिए भेज रहे है जो भी बनती सहायता होगी वो प्रशासन द्वारा की जाएगी।
