प्रदेश में कालेज और विश्वविद्यालय में पढ़ाई के साथ इंटर्नशिप भी करेंगे अब विद्यार्थी, मिलेगी नौकरी

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

कालेज और विश्वविद्यालय से स्नातक व स्नातकोत्तर की डिग्री कर रहे युवाओं को शिक्षा विभाग अब अच्छे पैकेज पर नौकरी भी दिलाएगा। उच्चतर शिक्षा विभाग इन विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ इंटर्नशिप भी करवाएगा।

विभाग के राज्य परियोजना मूल्यांकन एवं नवीन प्रयास इकाई ने स्टार हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के साथ मिलकर इस कार्य को शुरू कर दिया है।

कंपनी विद्यार्थियों को एडवाइजर हेल्थ इंश्योरेंस, सेल्स टेली कालर, टेली वेरिफिकेशन और आपरेशन आफिसर की ट्रेनिंग देगी। यह पढ़ाई के साथ ही करवाई जाएगी, यानी विद्यार्थियों को इसके लिए पढ़ाई छोड़ने या ब्रेक लेने की जरूरत भी नहीं होगी।

वर्चुअल मोड में भी ट्रेनिंग करवाने की योजना है, ताकि पढ़ाई भी बाधित न हो। राज्य परियोजना मूल्यांकन एवं नवीन प्रयास इकाई के राज्य परियोजना निदेशक शक्ति भूषण ने बताया कि इसको लेकर सभी कालेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखा है।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिमला और मंडी विश्वविद्यालय को भी पत्र भेजा गया है। यदि कोई विद्यार्थी पढ़ाई के साथ यह इंटर्नशिप करना चाहता है तो वे विद्यार्थियों की सूची तैयार करके भेजें।

स्टाइपेंड भी मिलेगा

उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश के तहत डिग्री कालेजों और विश्वविद्यालयों को अब पढ़ाई के साथ विद्यार्थियों को इंटर्नशिप करवाने की व्यवस्था की जाएगी। बाद में चयनित युवाओं को आठ से 15 हजार रुपये का मासिक स्टाइपेंड भी दिया जाएगा।

उद्योगों के साथ मिलेगा जुडऩे का मौका

कालेजों में सेल्फ फाइनांस कोर्स पहले से शुरू किए जा चुके हैं। इंटर्नशिप के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योगों के साथ जुडऩे का मौका मिलेगा। रोजगार हासिल करने में आसानी भी होगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

रेलिंग से हुई टक्कर तो मौके पर कार छोड़ भाग निकला तस्कर, पुलिस ने पकड़ा अवैध शराब का जखीरा

हिमखबर डेस्क  मंडी जिला के उपमंडल जोगिंद्रनगर में पुलिस ने...

चम्बा-जोत रोड पर अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकराई कार, 2 सवार घायल

चम्बा - भूषण गुरूंग  चम्बा-जोत मार्ग पर स्थित भरोड़ी के...