16 साल की लड़की ने घर में निगल लिया जहरीला पदार्थ, अस्‍पताल में मौत

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी – ज्योति शर्मा

पुलिस थाना ज्‍वालामुखी के तहत जहरीला पदार्थ से एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी है। आज युवती के शव का पंचनामा देहरा के सिविल अस्पताल में होगा।

बताया जा रहा है कि पुलिस थाना ज्वालामुखी के तहत खरोटा सुधगल की एक नाबालिग लड़की ने बीते रोज देर शाम घर पर ही गलती से कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद स्‍वजन उसे तुरंत इलाज के लिए सिविल अस्पताल नादौन ले गए। जहां डॉक्टरों ने 16 वर्षीय नाबालिग को मृत घोषित कर दिया।

इसकी सूचना ज्वालामुखी पुलिस को दी गई और मौके पर सिविल अस्पताल पहुंची। पुलिस ने स्वजनों के बयान कलमबद्ध किए हैं। पुलिस द्वारा धारा 174 के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जिसका पोस्टमार्टम आज सिविल अस्पताल देहरा में करवाया जाएगा।

मामले की पुष्टि डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने की है। उन्होंने बताया पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन की जा रही है। पंचनामे की रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का सही ढंग से पता चल सकेगा। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...