ब्यास नदी में नहाते समय दो नेपाली युवक डूबे, शाम तक नहीं मिले डूबे युवक, मंगलवार को गोताखोर करेंगे तलाश

--Advertisement--

Image

हमीरपुर – अनिल कपलेश

नादौन उपमण्डल के जीहण के पास ब्यास नदी मेें नहाने गए दो नेपाली युवक ब्यास नदी में डूब गए हैं। ंडूबने वालों में 21 वर्षीय दल बहादुर साही पुत्र कमल साही व 20 वर्षीय विमल रामपाली साही पुत्र सोर राम पाली शामिल हैं जबकि तीसरा युवक भूवन बड़ी मश्क्कत के बाद डूबने से वच गया।

दल बहादुर साही नेपाल के भारथा हलमा कालिकोट व विमल रामपाली नेपाल के हल हलमा के वार्ड न० 1 का निवासी है। खबर मिलते ही पुलिस ने मौका पर पहुुंच कर ब्यास नदी में डूबे युवकों तलाश जारी कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार ये नेपाली मजदूर सोमवार को प्रात: रोपड़ से धौलासिद्व प्रोजैक्ट में मजदूरी का काम करने के लिए आए थे। गर्मी के चलते ये युवक साथ लगती ब्सास नदी में नहाने के लिए चले गए।

नहाते समय विमल राम पाली डूब गया उसे डूबते देख दल बहादुर उसे वचाने के लिए नदी में डूब गया जब वह भी डूब गया तो उन्हें वचाने को भूवन ने प्रयास करने की कोशिश की लेकिन उसने अपने आप को वचा लिया।

दो नेपाली युवकों के ब्यास नदी में डूबने की खबर मिलते ही स्थानीय एचएचओ योगराज चंदेल के नेतृत्व में पुलिस व पंचायत के उप प्रधान मनोज कुमार सहित गाव वासी मौका पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

डूबे युवकों के बॉडीज को निकालने के लिए गोताखोरों व स्थानीय लोगों की मद्द ली जा रही है।

लोगों का कहना है कि इससे पहले भी यहां इस प्रोजैक्ट में काम करने वाले मजदूर डूब कर अपनी जान गंवा चुके हैं। इसलिए प्रशासन को इन घटनाओं को रोकने के लिए उचित कदम उठाने चाहिए।

एसडीएम विजय कुमार ने ठेकेदारों को निर्देश दिए हैं कि वे अपनी लेवर को जागरूक करें ताकि ऐसी धटनाओं को रोका जा सके। युवकों की बॉडीज को ढूंढा जा रहा है । गोताखोरों को बुलाया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...