काँगड़ा में ट्रेन की चपेट में आने से लड़की की गई जान

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

कांगड़ा जिले के पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत आते मोहटली रैंप से 200 मीटर की दूरी पर रेल किलोमीटर 106/31-107 पर ट्रेन की चपेट में आने से 18 वर्षीय लड़की की मौत हो गई।

इस संबंध में जानकारी देते हुए रेलवे पुलिस के हेड कांस्टेबल विक्रमजीत ने बताया कि दोपहर 1.30 बजे के करीब रेलवे अधिकारियों ने उन्हें सूचना दी कि मोहटली रैंप रेलवे फाटक से 200 मीटर आगे जम्मू-दिल्ली ट्रैक पर एक लड़की ट्रेन की चपेट में आ गई है।

जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए विक्रमजीत सिंह पुलिस टीम सहित मौके पर पहुंचे तो जांच करने पर पाया कि महक पुत्री खेमराज निवासी घणडरा तहसील इंदौरा की वासी है।

पुलिस टीम ने घटनास्थल से साक्ष जुटाए। शव को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करने के लिए नूरपुर अस्पताल भेज दिया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...