मंडी से रिकांगपिओ जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, तीन सवारियां जख्मी

--Advertisement--

Image

किन्नौर- एस पी क्यूलो माथास

मंडी से रिकांगपिओ जा रही सुंदरनगर डिपो की बस रामपुर के गसो नामक स्थान पर खाई में लुढ़क गई। दुर्घटना में तीन लोग घायल हुए हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए महात्मा गांधी चिकित्सा सेवा परिसर खनेरी लाया गया है।

जानकारी के अनुसार हिमाचल पथ पर निगम के सुंदर नगर डिपो की बस नं एच पी 31बी -6556 जो मंडी से रिकांगपिओ जा रही थी, दोपहर लगभग सवा दो बजे गसो पुल के पास सड़क के साथ पेड़ के कटे तने से बस का टायर टकराया और बस बैक होकर सड़क से नीचे लुढ़क गई। बस सफेदे के 8 पेड़ों को तोड़ते हुए धीरे-धीरे नीचे लुढ़की जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

बस में 33 लोग सवार थे, जिनमें से ड्राइवर, कंडक्टर और एक अन्य स्टाफ का व्यक्ति भी शामिल है। प्राथमिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज गति बताया जा रहा है। आगामी जाँच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...