जहरीली शराब मामले में हुआ नया खुलासा, 15 साल से प्रदेश में चल रहा था अवैध कारोबार

--Advertisement--

Image

मंडी- नरेश कुमार

जहरीली और नकली शराब मामले में पुलिस ने एक बहुत बड़ा खुलासा किया है कि इस अवैध और गैरकानूनी गोरखधंधे में लगे लोग प्रतिदिन 150 पेटी नकली शराब की तैयार करते थे। सुंदरनगर से संबंध रखने वाले नरेंद्र उर्फ कालू ने पुलिस रिमांड में खुलासा किया है कि वह रोजाना तीन से 4000 कमाता था और आगे उसके छोटे-छोटे कारोबारी दुकानों में इस अवैध शराब को अंजाम देते थे, वे भी प्रति बोतल 200 से 300 कमाते थे।

लगभग पिछले 15 वर्षों से प्रदेश में यह रैकेट चला हुआ था और यह लोग कुछ समय बाद अपना स्थान बदल देते थे। अब तक करोड़ों रुपए की अवैध शराब प्रदेश में बेची जा चुकी है, लेकिन सुंदरनगर में हुए जहरीली शराब कांड के बाद हिमाचल पुलिस ने 72 घंटों में इस मामले का पर्दाफाश कर काली कमाई के आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है।

इस बात की जानकारी पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने दी। उन्होंने बताया कि जल्द ही इससे जुड़े हर पहलू की जांच पड़ताल करने के बाद एक अच्छी चार्जशीट तैयार की जाएगी और उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा । पुलिस इस मामले में गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा एयरपोर्ट पर उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’

हिमखबर डेस्क  उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन का हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा...

महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में पिछली सीट पर दिया बच्चे को जन्म, जानें पूरा मामला

हिमखबर डेस्क  हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस में...

Himachal Panchayat Election: 15 मार्च को अंतिम नोटिफिकेशन, 20 तक होगा वार्डों का परिसीमन

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नई पंचायतों की फाइनल अधिसूचना...