4 करोड़ रुपये की नकली कोविशील्ड और जाइकोव डी की वैक्सीन बरामद- 5 लोग गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

कोरोना को हराने के लिए देश में दो बड़ी कोविड वैक्सीन लगाई जा रही हैं एक कोविडशिल्ड और दूसरी कोवैक्सीन लेकिन इस बीच एक बड़ी खबर सामने आई हैं दरअसल, एसटीएफ की टीम ने वाराणसी के लंका क्षेत्र के रोहित नगर में छापा मारा जहां मौके से कोविशील्ड और जाइकोव डी की नकली वैक्सीन बरामद की गई इतना ही नहीं इस दौरान एसटीएफ ने 5 लोगों को गिरफ्तार भी किया जिनके नाम राकेश थवानी, संदीप शर्मा, लक्ष्य जावा, शमशेर और अरुणेश विश्वकर्मा है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्ट ने वाराणसी के लंका क्षेत्र के रोहित नगर से लगभग 4 करोड़ रुपये मूल्य की नकली कोरोना वैक्सीन और टेस्टिंग किट पकड़ी है। बताया जा रहा है कि ये कोरोना महामारी के खिलाफ इस्तेमाल होने वाली इस नकली वैक्सीन को यूपी समेत तमाम अन्य राज्यों में भी सप्लाई किया जाना था।

एसटीएफ की टीम ने मौके से कोरोना की नकली टेस्टिंग किट, कोविशील्ड और जाइकोव डी की नकली वैक्सीन के साथ-साथ खाली वायल और स्वाब स्टिक को बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक पकडे गये आरोपी इस अवैध धंधे में बीते कुछ दिनों से लगे हुए थे और इस तरह की नकली वैक्सीन को बेचकर भारी मुनाफा बनाने की कोशिश में लगे हुए थे।

वहीं अब पुलिस आरोपियों को पकड़ कर आगे जांच में जुटी हुई हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में ”गैस” संकट: कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बंद, केंद्र सरकार का बड़ा फरमान

हिमख़बर डेस्क हिमाचल प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (BBN)...

UPSC AIR-79: एक हिमाचल के DC की पत्नी, दूसरी उत्तर प्रदेश में सरकारी SDM के ड्राइवर की बेटी

हिमखबर डेस्क  संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की सिविल सेवा...

तिरंगे में लिपटे पिता को देख जो सजाया था सपना.. आज बेटी ने किया पूरा, अब बनीं लेफ्टिनेंट

पालमपुर - बर्फू  हिमाचल प्रदेश की मिट्टी में 'वीरता' का...