दुकान पर काम करने वाले व्यक्ति की मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

नगर पंचायत राजगढ़ के वार्ड तीन में दुकान पर काम करने वाले एक व्यक्ति की मौत हो गई। राजगढ़ थाना प्रभारी रोशन धोलटा ने बताया कि शिरगुल मंदिर के नीचे जगमेश ठाकुर की दुकान में विजय कुमार काम करता था। वीरवार को राजगढ़ अस्पताल में उसकी मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक विजय शर्मा (65) राजगढ़ के जगमेश ठाकुर की दुकान में दो माह से काम करता था। उसे छाती में दर्द की शिकायत हुई तो दुकान मालिक उसे राजगढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां अस्पताल में विजय शर्मा ने दम तोड़ दिया। किसी को भी विजय शर्मा के घर का पता मालूम नहीं है।

राजगढ़ के डीएसपी भीषम ठाकुर ने बताया कि विजय शर्मा के स्वजन शनिवार तक राजगढ़ पुलिस थाना में संपर्क कर सकते हैं। यदि कोई भी नहीं आया तो राजगढ़ प्रशासन द्वारा उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...