खनन करने पर पकड़े चार ट्रैक्टर, वसूला 15 हजार जुर्माना

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में खनन विभाग की टीम ने खनन करने पर चार ट्रैक्टरों के चालान कर 15 हजार रुपये जुर्माना वसूला है। खनन विभाग की इस कार्रवाई से खनन माफिया में हड़कंप मच गया।

खनन विभाग को अवैध खनन की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज के निर्देश पर खनन विभाग राजबन के इंस्पेक्टर संजीव कुमार की अगुआई में रामपुरघाट में यमुना नदी में दबिश दी गई।

इस दौरान नदी में कुछ ट्रैक्टर संचालक खनन कर रहे थे। विभाग की दबिश के दौरान कुछ ट्रैक्टर संचालक ट्रैक्टर सहित मौके से फरार हो गए। खनन विभाग की टीम ने चार ट्रैक्टरो को पकड़कर चालान कर 15 हजार रुपये जुर्माना किया।

उधर जिला खनन अधिकारी सुरेश भारद्वाज ने बताया कि विभाग की टीम ने पांवटा साहिब के रामपुरघाट में खनन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...