दर्दनाक हादसा: 250 फीट नीचे गिरी कार, तीन की मौके पर मौत, तीन घायल

--Advertisement--

Image

शिमला-जसपाल ठाकुर

शिमला जिले के रामपुर में पलजारा के समीप एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार लगभग अढ़ाई सौ फुट गहरी खाई में गिर जाने से तीन युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी और घायलों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना गुरुवार देर रात रामपुर से 32 किलोमीटर दूर तकलेच पुलिस चौकी के अंर्तगत डिमदु नाला के पास घटी।

सभी कार सवार कुल्लू जिला के आनी के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान 19 वर्षीय संचित निवासी पछल, 20 वर्षीय अमन भारती निवासी बिशलाधार, 18 वर्षीय राहुल निवासी धारली आनी के रूप में हुई है, जबकि घायलों में 20 वर्षीय लाल चंद निवासी बखनाऊ, 21 वर्षीय सुनील कुमार निवासी धाई नाल, 20 वर्षीय अनिल विशलाधार हैं।

घायलों का रामपुर के खनेरी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने मामला दर्जकर हादसे के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज गति व लापरवाही का पाया गया है और पुलिस थाना रामपुर में मामला दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। हादसे से क्षेत्र में मातम छा गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा और शाहपुर में आंगनवाड़ी भर्ती, कार्यकर्ता-सहायिका के 15 पदों पर आवेदन आमंत्रित

कांगड़ा और शाहपुर उपमंडल में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका...