“स्माइल फॉर ऑल” एनजीओ हिमाचल प्रदेश द्वारा कांगड़ा में विंटर क्लॉथ ड्राइव

--Advertisement--

Image

कांगड़ा- राजीव जसवाल 

स्माइल फॉर ऑल एनजीओ हिमाचल प्रदेश द्वारा एक विंटर क्लॉथ ड्राइव किया गया। जिसमे शिक्षा से वंचित बच्चों की जांच की गई, ताकि आगामी सत्र में इस तरह के बच्चो को (स्कूल) में दाखिला दिलवाया जा सके। कोविड-19 दिशानिर्देशों का पालन करते हुए ड्राइव सफलतापूर्वक पूरा हुआ। कुछ बच्चो को इस दौरान गर्म कपड़े भी दिए गए।

एनजीओ की शुरुआत 2017 में राजस्थान के भुनेश शर्मा (शिक्षक) ने की थी। इस एनजीओ की मदद से पूरे भारत के विभिन्न स्कूलों में 1500 से अधिक छात्र नामांकित हैं।

एसएफए हिमाचल सुनिश्चित करेगा कि भविष्य में और अधिक इस प्रकार के कदम उठाए जाएंगे ताकि हिमाचल प्रदेश में हमारे एनजीओ के लक्ष्य को पूरा किया जा सके।

स्मृति ठाकुर (एसएफए के राज्य समन्वयक) के नेतृत्व में टीम के सदस्य रूपाली, नवनीत, राहुल, नीति, अमित, रोहित हैं। एसएफए के प्रदेश उपाध्यक्ष शुभम कुमार ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि अपना सहयोग देने के लिए और संस्थान के साथ जुड़ने के लिए हमारी वेबसाइट (www.smileforallsociety.org ) पर संपर्क करे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पेट्रोल के बाद डीजल भी महंगा, 22 रुपए बढ़े दाम, जानिए क्या होता है इंडस्ट्रियल डीजल

हिमखबर डेस्क  प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद...

सरकार ने एसीएस श्याम भगत नेगी को सौंपा DGP का अतिरिक्त कार्यभार, जानें क्या है वजह

हिमखबर डेस्क  हिमाचल सरकार ने पुलिस प्रशासन के शीर्ष स्तर...

नशा सप्लाई करने की फिराक में था 24 वर्षीय युवक, पुलिस ने 51.92 ग्राम चिट्टे के साथ दबोचा

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश में नशे के सौदागरों के खिलाफ...