चार फीट बर्फ के बीच दोमंजिला मकान में भड़की आग

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

जिला शिमला के उपमंडल चौपाल के अंतर्गत 38 किलोमीटर दूर पंचायत लिंगजार के गांव मंडोली में चार फीट बर्फ के बीच दोमंजिला मकान राख हो गया। इससे सर्द रातों में एक परिवार बेघर हो गया है। बर्फ अधिक होने के कारण घर को जलने से नहीं बचाया जा सका। यह मकान बिजा राम पुत्र मिसरू राम का है। इससे करीब सात कमरे राख हो गए। राहत की बात है कि किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ है।

इस मकान में बिजा राम 14 सदस्यों के साथ रहता है। मंडोली गांव में इस समय करीब चार फीट बर्फ गिरी है। जहां पर इस समय पहुंचना बहुत मुश्किल है। हिमपात के कारण सभी रास्ते बंद हैं। इस स्थिति में दमकल वाहन भी मौके पर नहीं जा सका।

इस अग्निकांड में बिजाराम की जीवन भर की संपत्ति जलकर राख हो गई है। हालांकि ग्रामीणों ने आग बुझाने की काफी कोशिश की, लेकिन पर्याप्त पानी न होने के कारण आग पर काबू नहीं पा सके। बर्फ के कारण बिजा राम को परिवार की चिंता सता रही है। वहीं प्रभावित परिवार की मदद के लिए गांव के लोग भी आगे आ रहे हैं। गांववासी उन्हें ढाढस बंधा रहे हैं।

उधर, प्रशासन की ओर से एसडीएम चौपाल चेत सिंह ने कहा कि प्रभावित परिवार को 10 हजार रुपये की फौरी राहत और राशन प्रदान किया गया है। संबंधित गांव के वार्ड सदस्य के घर पर प्रभावित परिवार की फिलहाल रहने की व्यवस्था की गई है। प्रशासन प्रभावित परिवार की हरसंभव मदद करने की कोशिश कर रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...