कार के खाई में गिरने से पूर्व प्रधान की मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर- नरेश कुमार राधे 

जिला सिरमौर के ददाहू के समीप हुए एक सड़क हादसे में कोटी धीमान पंचायत के पूर्व प्रधान की मौत हो गई है। मृतक की पहचान 39 वर्षीय वीर सिंह के रूप में हुई है।

ददाहू हादसे में एचपी 18ए-5563 नंबर की कार को वीर सिंह चला रहा था। इसी बीच अचानक टिपरा गांव के समीप कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में उक्त व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

श्रीरेणुकाजी थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाया। जहां पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया गया है। प्रशासन की तरफ से 20 हजार रुपये फौरी राहत के तौर पर मृतक के स्वजन को दिए गए हैं।

उधर, संगड़ाह के डीएसपी शक्ति सिंह ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि पूर्व पंचायत प्रधान वीर सिंह की सड़क दुर्घटना में मौत हुई है। पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया है। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...