सड़कों की गुणवत्‍ता जांचने के लिए आया अधिकारी दो लाख रुपये रिश्‍वत सहित गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल 

नेशनल क्वालिटी मानीटरिंग के लिए दिल्ली से हिमाचल आए एक अधिकारी को विजिलेंस बिलासपुर की टीम ने देर रात दो लाख की रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है।

विजिलेंस की टीम ने बताया कि यह अधिकारी मूल रूप से राजस्थान का निवासी है और हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर और मंडी की सड़कों की इंस्पेक्शन के लिए यहां आया था।विजिलेंस की टीम ने बताया कि यह अधिकारी गांव गांव में बन रही अटल ग्रामीण सड़क योजना की जांच करता था।

डीएसपी विजिलेंस संजय कुमार ने बताया की पुलिस ने शनिवार रात को अधिकारी को रंगे हाथ रिश्वत के मामले में गिरफ्तार कर लिया है। यह अधिकारी सड़कों की सही इंस्पेक्शन रिपोर्ट को लेकर रिश्वत की मांग कर रहा था।

विजिलेंस टीम ने बताया कि यह अधिकारी राधेश्याम झाम्बर मूल रूप से राजस्थान का निवासी है। राधेश्याम झाम्बर नेशनल क्वालिटी मानीटर अधिकारी है। वह 22 जनवरी को बिलासपुर के सुंगल स्थित एक निजी होटल में ठहरा था। यहां उसने ठेकेदारों से रिश्वत ली।

इसके बाद जब विजिलेंस को इसकी जानकारी मिली तो टीम ने होटल में दबिश दी और तलाशी लेने पर 216900 रुपये बरामद हुए। बताया जा रहा है उक्‍त अधिकारी ने मंडी जिला के विभिन्‍न डिविजन में भी निरीक्षण किया है। इस संबंध में भी विजिलेंस पड़ताल कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...