चमेलू देवी को दिया जाएगा जरूरत का सामान, परिवार से मांगी गई है सामान की लिस्ट 

--Advertisement--

Image

कुल्लू- मनदीप सिंह

जिला कुल्लू की बड़ा भुईन पंचायत में रहने वाली 70 वर्षीय चमेलू देवी का छोटा सा आशियाना इन दिनों बारिश के कारण ढह गया है। घर का सारा सामान तकरीबन खराब हो चुका है। थोड़ा बहुत सामान लोगों की मदद से बचाया गया।

अब समस्या यह है कि रहने को छत भी नहीं है। पड़ोसियों द्वारा छोटा सा कमरा रहने के लिए दिया गया है। जहां बुजुर्ग महिला के साथ चार और सदस्य अपना गुजारा करने को मजबूर है। व्यवस्थाएं सारी चरमरा गई है। खाना बनाने को बर्तन, गैस रहने के लिए बिस्तर इत्यादि कुछ भी नहीं बचा है। पहनने वाले कपड़े भी सारे गिले होकर खराब हो गए हैं।

बच्चों की पाठ्य सामग्री भी नष्ट हो गई है। ऐसे बारिशों के मौसम में परिवार को कई दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कार सेवा दल संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह, सदस्य दुनीचंद ने चमेलू देवी के घर जाकर निरीक्षण किया और परिवार का हाल चाल पूछा और इस वक्त जरूरत के सामान की लिस्ट मांगी।

कार सेवा दल संस्था के अध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि लिस्ट के मिलते ही जरूरत का सामान परिवार को दोबारा जिंदगी शुरू करने के लिए संस्था वह आप सब के सहयोग से जल्दी ही दिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...