दर्द से कराह रही गर्भवती महिला की मदद को आगे आई पुलिस, भारी बर्फबारी के बीच किया रेस्‍क्‍यू

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

प्रसव पीड़ा से कराह रही गर्भवती महिला के लिए शिमला पुलिस देवदूत बनकर पहुंची। पुलिस ने अपने वाहन में महिला को राजधानी शिमला के कमला नेहरू अस्पताल पहुंचाया।महिला के स्वजनों ने पुलिस का इसके लिए आभार व्यक्त किया।

प्राप्त सूचना के अनुसार शिवांगी पत्नी अश्वनी कुमार निवासी गांव गणु तहसील ठियोग जिला शिमला का कमला नेहरू अस्पताल में ईलाज चल रहा था। महिला गर्भवती है, रविवार सुबह उसे प्रसव पीड़ा हुई। स्वजन उसे अपनी गाड़ी में अस्पताल लाने लगे, लेकिन बर्फबारी ज्यादा होने के चलते उनकी गाड़ी मशोबरा के तारापुर के पास बर्फ में फंस गई।

स्वजनों ने पुलिस से संपर्क साधा। पुलिस ने बर्फबारी के बीच फंसे लोगों की मदद के लिए फोर बाई फोर व्हीकल तैयार किया है। यह गाड़ी तुरंत मौके पर पहुंची और महिला को रेस्‍क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया। अब महिला अस्पताल में डाक्टरों की निगरानी में पूरी तरह स्वस्थ है।

पुलिस के अनुसार शनिवार दोपहर बाद से ही भारी बर्फबारी हो रही है। शिमला शहर के अलावा ऊपरी क्षेत्रों को जाने वाले रास्ते पूरी तरह बंद हैं। सड़कों को साफ करने का काम एनएचएआई, पीडब्ल्यूडी और नगर निगम की ओर से किया जा रहा है। लगातार हो रही बर्फबारी से राहत कार्यों में बाधा आ रही है।

शिमला पुलिस ने उपरोक्त मार्गों पर यात्रा न करने और आपात स्थिति में सुरक्षित वैकल्पिक मार्ग से यात्रा करने की अपील की है। आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस सहायता कक्ष 01772812344, 112 या नजदीकी पुलिस थाना में संपर्क करने की सलाह दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...