प्रधानमंत्री ने जिला चंबा में सामान्य सेवा केन्द्रों का दायरा बढ़ाने की करी सराहना

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरूंग

उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि नीति आयोग के मानकों अनुसार दूरसंचार, महिला एवं बाल विकास और जल जीवन मिशन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

यह बात आज उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देश के विभिन्न आकांक्षी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ संवाद में भाग लेने के बाद कहीं।

उन्होंने बताया कि माननीय प्रधानमंत्री जी ने अपने संवाद में आकांक्षी जिला चंबा का जिक्र करते हुए कहा कि जिला में ग्राम पंचायत स्तर पर सामान्य सेवा केन्द्रों का दायरा 67 प्रतिशत से बढ़कर 97 प्रतिशत हो चुका है। इसके लिए उन्होंने प्रशासन के कार्यों की सराहना की।

उपायुक्त डीसी राणा ने कहा कि वर्ष 2018 से शुरू आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत जिला ने विभिन्न सकेतकों पर प्रगति की है तथा डेल्टा रैंकिंग में चम्बा जिला ने मार्च, 2019 में स्वास्थ्य एंव पोषण में द्वितीय रैंक, नवम्बर, 2020 में आधारभूत अधोसंरचना में अच्छा रैंक , सितम्बर, 2021 में ओवरआल अच्छा रैंक जबकि अक्तूबर, 2021 में ओवरआल द्वितीय रैंक हासिल किया है।

उन्होंने कहा कि इस रैंकिंग के आधार पर जिला चंबा को प्रोत्साहन के रूप में 8 करोड की परियोजनाएं नीति आयोग द्वारा स्वीकृत की गई है और लगभग सीएसआईआर के अंतर्गत 25.04 करोड की परियोजनाएं स्वीकृत हुई है जोकि संकेतकों के सुधार पर व्यय की जा रही है।

इस दौरान अधीक्षण अभियंता जल शक्ति रणजीत सिंह चौधरी, जिला योजना अधिकारी गौतम शर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास बालकृष्ण शर्मा, जिला कल्याण अधिकारी नरेंद्र जरयाल, बीएसएनल, एयरटेल और जिओ के अधिकारी अधिकारी भी मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...