ढलवान में 72 वर्षीय बजुर्ग की चट्टान के नीचे दबने से मौत

--Advertisement--

Image

भाम्बला- नरेश कुमार

उपमंडल सरकाघाट की ग्राम पंचायत ढलवान के निवासी बंसीलाल पुत्र सुरजन राम आयु 72 वर्ष की चट्टान के नीचे दवाने से मौत हो गई ! मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत ढलवान के बंसीलाल ( 72 ) पुत्र सुरजन राम सुबह अपने खेतों में काम करने के लिए घर से गया और खेत का काम कर रहा था तभी अचानक से एक चट्टान बंसीलाल के ऊपर आ गिरी ! जिससे बंसी लाल की चट्टान के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई ।

जब बंसी लाल घर नही पहुंचा तो घर वालो ने उन्हें ढूढ़ने का प्रयत्न किया । बंसीलाल के न मिलने के कारण परिवार के लोग जब खेतों की तरफ गए वहीं पर बंसीलाल चट्टान के नीचे दबा हुआ था ! जब उसे चट्टान के नीचे से निकाला तो मृत हालत में पाया गया !

मौके पर पहुंचे लोगों ने पुलिस को घटना की सुचना दी ! पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है ! खबर की पुष्टि डी एस पी सरकाघाट तिलक राज ने की ।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

लोक गायक इंद्रजीत की एक पहल ने बदला ट्रेंड, मोनाल की जगह कृत्रिम ‘कलगी’ बनी लोगों की पहली पसंद

हिमखबर डेस्क ‘हिमाचली टोपी’ जिसे पहाड़ी टोपी भी कहा जाता है,...

स्कूल के समीप रंगड़ों ने मां समेत दो बच्चों पर किया हमला, अस्पताल में भर्ती

हिमखबर डेस्क जनपद के जोगिंद्रनगर उपमंडल के द्राहल क्षेत्र में...