राजकीय सम्मान के साथ हुआ सुरेंद्र ढटवालिया का संस्कार, बेटी ने दी मुखाग्नि

--Advertisement--

Image

हमीरपुर- अनिल कपलेश

युद्धपोत आईएनएस रणवीर हादसे में शहीद हुए हमीरपुर के उपमंडल बड़सर की ग्राम पंचायत सठवीं के रहने वाले सुरेंद्र ढटवालिया की पार्थिव देह शुक्रवार को पैतृक गांव पहुंची। पार्थिव देह के घर पहुंचते ही मां बेसुध हो गई। पत्नी व बेटियों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजनों व गांववालों ने उन्हें ढांढस बंधाया। समस्त गांबवासियों ने उन्हें नाम आँखों से अंतिम विदाई दी।

सठवीं में सैन्य सम्मान के साथ शहीद सुरेंद्र ढटवालिया का अंतिम संस्कार किया गया। शहीद सुरेंद्र ढटवालिया की बेटी ने उन्हें मुखाग्नि दी।

जानकारी के लिए बता दे कि भारतीय नौसेना में एमसीपीओ रैंक के अधिकारी सुरेंद्र ढटवालिया मंगलवार को मुंबई के नजदीक युद्धपोत आईएनएस में हुए विस्फोट में शहीद हुए नौसेना के तीन जवानों में शामिल थे। शहीद सुरेंद्र ढटवालिया अपने पीछे माता केहरो देवी, पत्नी नीलम कुमारी और दो बेटियां अंशिका तथा काजल को छोड़ गए।

इस मौके पर विधायक इन्द्र डट लखनपाल पूर्व विधायक बलदेव शर्मा,विनोद ठाकुर,राकेश बबली ब एस डी एम बड़सर, डी एस पी बड़सर, एवम सठवीं प्रधान ब्लविंदर कौर मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न 

द्रोणाचार्य महाविद्यालय में रक्त दान महादान शिविर सम्पन्न  शाहपुर -...

पर्यटकों के लिए जल्द खुलेगा धर्मशाला युद्ध संग्रहालय: केवल सिंह पठानियां

युद्ध संग्रहालय धर्मशाला को लेकर शिमला में बैठक, शाहपुर...

महंगा हुआ पेट्रोल, नई कीमतें आज से ही लागू, जानिए कितनी बढ़ी कीमत

हिमखबर डेस्क मध्य एशिया में जारी संघर्ष के बीच...

प्रलयकारी गैस संकट की ओर दुनिया, 5 साल तक खड़ा नहीं हो पाएगा विश्व का सबसे बड़ा LNG सेंटर

हिमखबर डेस्क दुनिया प्रलकारी संकट की ओर बढ़ रही है।...