पुलिस ने चिट्ठे के साथ धरी महिला, कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ब्यूरो- रिपोर्ट 

कांगड़ा जिला के तहत पुलिस ने नशीले पर्दार्थों के 2 अलग-अलग मामलों में एक महिला सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पहले मामले में नूरपुर नारकोटिक्स सैल ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना डमटाल के तहत गांव छन्नी बेली की एक महिला को चिट्टे की खेप सहित गिरफ्तार किया है।

नूरपुर नारकोटिक्स सैल की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उक्त महिला के घर में दबिश दी। तलाशी के दौरान घर से 4.63 ग्राम चिट्टा व 6820 रुपए की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने नशे की खेप व नकदी को कब्जे में लेकर महिला को हिरासत में ले लिया।

आरोपी महिला की पहचान आशा देवी (37) के रूप में की गई है। डीएसपी नूरपुर सुरिंदर शर्मा ने बताया कि मामले में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

मंड में नष्ट की लाखों मिलीलीटर कच्ची शराब 

दूसरे मामले में पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत मंड क्षेत्र में दबिश के दौरान पुलिस ने शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की तथा लाखों मिलीलीटर कच्ची शराब को नष्ट किया। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान एक आरोपी कच्ची शराब की खेप सहित गिरफ्तार किया है।

डीएसपी नूरपुर सुरिन्दर शर्मा ने बताया कि थाना इंदौरा के प्रभारी सुरिन्दर धीमान ने टीम के साथ मंड क्षेत्र के गगवाल, तयोडा व उल्लेहड़ियां में दबिश दी तथा शराब का अवैध कारोबार करने वालों पर कार्रवाई करते हुए खेतों, गोदामों, झाड़ियों में पॉलीथीन के बड़े-बड़े बैग्स व ड्रमों में भरकर रखी लाखों मिलीलीटर कच्ची शराब को नष्ट किया।

वीरवार को पूरा दिन चली पुलिस कार्रवाई के दौरान शराब का अवैध कारोबार करने वाले आरोपी मौके से भाग निकले। इस कार्रवाई में आरोपी विजय कुमार निवासी उल्लेहड़ियां को 20 हजार मिलीलीटर लाहण के साथ गिरफ्तार किया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...