कार सवार दो युवकों से चिट्टे की खेप बरामद, पुलिस ने किए गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

ऊना- अमित शर्मा

जिला ऊना के पुराना होशियारपुर मार्ग पर पुलिस ने दो युवकों से 5.47 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। आरोपितों की पहचान पंकज निवासी ग्रीन ऐवन्यू इस्टेट वार्ड रक्कड़ कालोनी व अरुण कुमार निवासी गांव मलाहत के रूप में हुई है। पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम की धारा के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसकी पुष्टि जिला के एएसपी प्रवीण धीमान ने की है। उन्हाेंने कहा आरोपित युवकों से गहन पूछताछ की जाएगी कि चिट्टा की खेप कहां से लेकर आए हैं और आगे किसे सप्लाई करनी थी। उन्होंने कहा नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ छेड़ा गया अभियान पूरा जिला में निरंतर जारी रहेगा।

जानकारी के अनुसार सदर पुलिस थाना के एएसआई मोहिंद्र सिंह की अगुवाई में गठित टीम ने ऊना के पुराना होशियारपुर मार्ग पर घालुवाल पुल के पास एक मंदिर के पास वाहनों की चेकिंग के लिए नाकाबंदी की। इस दौरान पुलिस टीम ने एक कार को जांच के लिए रोका। पुलिस ने देखकर कार सवार युवक घबरा गए। जिससे पुलिस को उन पर संदेह हुआ।

इसके बाद पुलिस ने जब कार की गहनता से तलाशी ली तो कार के डैशबोर्ड को खोलकर देखने पर उसमें चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर ऊना थाना में ले आई। यहां पर दोनों आरोपित युवकों से पूछताछ की जा रही है। वहीं पुलिस आरोपितों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड में लेने की तैयारी में जुट गई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...