दर्दनाक हादसा : बच्चे को टक्कर मारकर घसीटता ले गया बोलेरो चालक, मामला दर्ज़

--Advertisement--

Image

ज्वालामुखी- शीतल शर्मा

जिला काँगड़ा के अंतर्गत गरली के पास पंचायत कौलापुर में नेशनल हाई-वे पर शराब के नशे में धुत एक बोलेरो चालक ने गलत साइड में घुसकर दुकान के बाहर बैठे 10 वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दी और उसे घसीटता हुआ चालीस मीटर दूर तक ले गया। युवक की पहचान कर्ण पुत्र सुनील कुमार के रूप में हुई है।

हादसा इतना भयानक था कि बोलेरो बच्चे को हिट करने के बाद नाली में जा घुसी। हादसे में बच्चे की दोनों टागें फ्रैक्चर हो गई हैं। साथ ही शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे जख्म आए हैं। घायल बच्चे को नादौन से हमीरपुर रैफर कर दिया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है।

इस मामले में डीएसपी ज्वालामुखी चंद्रपाल सिंह ने बताया कि रक्कड़ पुलिस ने विभिन्न भिन्न धाराओं के तहत अरोपी चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...