इंटर लॉकिंग टायल के पहले फेस का कार्य हुआ पूरा, लोगों ने किया विधायक का धन्यावाद

--Advertisement--

Image

चम्बा- भूषण गुरुंग

ग्राम पंचायत घटासनी के तहत आने वाला गॉव कुडेरा से तुलड़ तक के लिए विधायक एवं मुख्या सचेतक हिमाचल प्रदेश विक्रम सिंह जरियाल के द्वारा महात्मा गांधी रास्ट्रीय ग्रामीण योजना के तहत इंटर लॉकिंग टायल के लिए करीब 40 लाख की राशि स्वीकृत की गई थी। इस कार्य के लिए पूर्व प्रधान राम कुमार राणा और उनकी धर्म पत्नी वीना राणा जो कि पूर्व मे घटासनी पंचायत प्रधाना रह चुकी है। उन दोनो के अथक प्रयास से विधायक विक्रम सिंह जरियाल जी के द्वारा 40 लाख रूपय की राशि पंचयात को इंटर लॉकिंग टायल के लिए दिया गया था। जिसका एक फेस का कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

पूर्व प्रधान एवं वरिष्ट बीजेपी के कार्यकर्ता राम कुमार राणा ने बताया ये राशि उनके कार्य काल में ये राशि स्वीकृत की गई थी। उनका कायकाल पूर्ण हो जाने के कारण दूसरे प्रधाना को ये कार्य सौंप दिया गया था। इसलिए उनकी जगह अब इस कार्य को दूसरे नया प्रधान द्वारा करवाया जा रहा है ।

राम कुमार राणा ने बताया कि इस कार्य का पहला चरण का कार्य तुलड तक हो चुका है। जिसमें अभी तक लगभग दस लाख रुपये की धन राशि खर्च किया जा चुका है। बाकी तीन फेश का कार्य बाकी है। दूसरे चरण का कार्य भी प्रगति में है। ये टायल वर्क का कार्य 13 मील से अप्पर कूडेरा तक होना है। वाकी की राशि आगे के कार्य के लिए लगाया जायेगा।

उन्होंने कहा कि तभी तो उनको पूरे भटियात में सड़कों वाले विद्यायक के नाम से जाना जाता है। भटियात का कोई ऐसा गॉव नही होगा जहां सड़क न पहुचाया हो। उन्होंने इस उत्कृष्ट कार्य के लिए समस्त गॉव वासियो और समस्त कार्यकर्ताओ की और से विद्यायक विक्रम सिंह जरियाल और हिमाचल प्रदेश के तैजसबी सीएम जय राम ठाकुर का दिल की गहराइयों से धन्यावाद किया है।

इस मौके मे वरिष्ट कार्यकर्ता के डी थापा,प्रीतम चंद,गगन ,पूर्व प्रधान गड़ाना निर्मला राणा,रतन चंद कुलदीप कुमार,दर्शन कुमार के अलावा कई लोग मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...