नौकरी के लिए 30 जनवरी तक करें अप्लाई

--Advertisement--

Image

चुराह-धर्म नेगी

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय छात्रावास तीसा में वार्डन, कुक, सहायक कुक, चौकीदार व स्वीपर का एक- एक पद भरा जा रहा है। यह जानकारी राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तीसा के प्रधानाचार्य घनश्याम ठाकुर ने दी।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए सीडी ब्लॉक तीसा की महिला अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकती हैं। वार्डन पद के लिए शैक्षणिक योग्यता बीए/बीएससी और बीएड 50 फीसद अंकों के साथ टैट क्वालिफाइड रखी गई है। शेष चार पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है।

इसके अतिरिक्त अभ्यर्थी को पिछड़ा वर्ग, एक हेक्टेयर से कम भूमि, बेरोजगारी, विकलांगता, एनसीसी, बीपीएल, आईआरडीपी, विधवा, तलाकशुदा, इकलौती पुत्री व प्रशिक्षण संबंधी क्षेत्र के अंक भी जोड़े जाएंगे। इन पदों के लिए तीस जनवरी तक कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय तीसा के कार्यालय में आवेदन जमा करवाए जा सकते हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

बिजली उपभोक्ताओं पर नया बोझ, बिलों में 33.8 पैसे प्रति यूनिट फ्यूल चार्ज लागू

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में अलग-अलग शुल्क और उपकर चुका...

देवस्थल पराशर बना पार्टी स्पॉट, मंदिर के पास शराब की बोतलों के ढेर

हिमाचल के प्रसिद्घ पर्यटन स्थल पराशर में सरनाहुली पर्व...