पालमपुर अस्पताल में फ्री मिलेगी चाय

--Advertisement--

Image

पालमपुर- बर्फू

अन्नपूर्णा वेलफेयर सोसायटी ने अपने सेवा कार्यों के तीन वर्ष पूर्ण करने कर लिए हैं। समाज के सभी वर्गों के निरंतर सहयोग से सोसायटी यह मंजिल हासिल कर पाई है। इसी कड़ी में स्थापना दिवस के उपलक्ष्य पर रविवार से सुबह नि:शुल्क चाय व रस वितरण की सेवा भी शुरू की गई, जिसका शुभारंभ सोसायटी अध्यक्ष सुदर्शन वासुदेवा व अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

अन्नपूर्णा सोसायटी के अध्यक्ष सुदर्शन वासुदेवा ने बताया कि अन्नपूर्णा के माध्यम से सोसायटी के पदाधिकारियों का प्रयास रहा है कि समाज की शक्ति को संगठित करके कुछ नया करने का प्रयास किया जाए। सोसायटी पिछले तीन वर्ष से पालमपुर अस्पताल परिसर में रोगियों के परिजनों को दोपहर व रात के भोजन की फ्री सेवा उपलब्ध करवा रही है।

सोसायटी ने लॉकडाउन के समय कोविड रोगियों को उनके घर तक व आइसोलेशन सेंटर में रह रहे नागरिकों को नि:शुल्क भोजन पहुंचाने का भी कार्य किया। हाल ही में सोसायटी द्वारा एंबुलेंस सेवा भी शुरू की गई है। भविष्य में दो नई डायग्नोस्टिक एंबुलेंस के माध्यम से इन सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है।

अन्नपूर्णा वेलफेयर सोसाइटी के महासचिव देवेंद्र राणा ने बताया कि हम सब जरूरतमंदों की मदद के प्रयास नई ऊर्जा के साथ भविष्य में भी जारी रखेंगे। आने वाले समय में अस्पताल में स्थित सराय भवन का जीर्णोद्धार भी अन्नपूर्णा सोसायटी द्वारा करवाकर जन सेवा में समर्पित किया जाएगा। उन्होंने सभी दानियों का सहयोग के लिए आभार किया।

इस दौरान सोसायटी के उपाध्यक्ष मनोज रत्न, कोषाध्यक्ष वरुण, संयुक्त सचिव गोपेश भृगु, सहकोषाध्यक्ष सर्वेश अरोड़ा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल के निजी-सरकारी स्कूलों पर शिकंजा, शिक्षा विभाग ने जारी किए आदेश

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कई निजी स्कूलों सहित सरकारी...