92 वर्षीय मशहूर गायिका लता मंगेशकर कोरोना संक्रमित, आईसीयू में भर्ती

--Advertisement--

Image

दिल्ली- नवीन चौहान

भारत की कोकिला, प्रसिद्ध गायिका लता मंगेशकर को कोविड-19 पाजिटिव पाए जाने के बाद आईसीयू में भर्ती कराया गया है। लता मंगेशकर की भतीजी रचना से मिली जानकारी के अनुसार उनमें कोरोना संक्रमण के हल्‍के लक्षण देखे गए हैं। 92 वर्षीय गायिका मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं ।

मिली जानकारी के अनुसार उन्‍हें अन्‍य स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं भी हैं जिसके चलते उनकी उम्र को देखते हुए डाक्‍टरों ने उन्‍हें अपनी निगरानी में रखा हुआ है। बता दें कि इससे पहले नवंबर 2019 में सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद उन्‍हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

उस समय लता मंगेशकर की छोटी बहन उषा ने बताया था कि लता को वायरल संक्रमण है। पिछले साल सितंबर में लता मंगेशकर ने अपना 92 वां जन्मदिन अपने परिवार के सदस्यों के साथ मनाया था। सोशल मीडिया पर हर तरफ से संगीत आइकन के लिए प्यार और शुभकामनाओं की बौछार हो रही थी।

भारत रत्न स्‍वर कोकिला लता मंगेशकर

सात दशकों से अधिक के करियर में, इंदौर में जन्मी स्‍वर कोकिला मंगेशकर ने 1,000 से अधिक हिंदी फिल्मों के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रीय और विदेशी भाषाओं में हजारों गानों को अपनी आवाज दी है। उनका अंतिम पूर्ण एल्बम दिवंगत फिल्म निर्माता यश चोपड़ा द्वारा निर्देशित 2004 की फिल्म “वीर ज़ारा” के लिए था।

मंगेशकर का अंतिम गीत “सौगंध मुझे इस मिट्टी की….” था, जिसे 30 मार्च, 2021 को भारतीय सेना को श्रद्धांजलि के रूप में रिलीज़ किया गया था। उन्हें 2001 में सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया गया था।

लता मंगेशकर पद्म भूषण, पद्म विभूषण, दादा साहब फाल्के पुरस्कार और कई राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों सहित कई पुरस्कारों से सम्‍मानित हो चुकी हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...