रानीताल पुलिस व स्टेट नारकोटिक्‍स सेल ने 28 वर्षीय युवक से बरामद की चिट्टा की बड़ी खेप

--Advertisement--

Image

देहरा- आशीष कुमार

उपमंडल देहरा के तहत पुलिस चौकी रानीताल की टीम ने बीती रात रानीताल में ही एक 28 वर्षीय युवक से 5.38 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। बताया जा रहा है कि स्टेट नारकोटिक्‍स सेल कांगड़ा एवं रानीताल पुलिस ने यह संयुक्‍त आपरेशन किया। पुलिस ने उक्‍त युवक को हिरासत में लिया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार उक्त युवक पालमपुर का निवासी है। शनिवार देर रात 28 वर्षीय युवक से चिट्टा बरामद कर पुलिस ने नशे के सौदागर को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। मामले की छानबीन रानीताल पुलिस चौकी के एएसआइ जगदीश चन्द कर रहे हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी देहरा अंकित शर्मा ने बताया कि पुलिस ने उक्त अपराधी की गाड़ी भी जब्त कर ली है। साथ ही के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। नशे के सौदागरों को किसी भी सूरत में बख्‍शा नहीं जाएगा।

पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान चलाया है। इसके चलते नशे के सौदागरों की धरपकड़ हो रही है। पुलिस ने रानीताल में एक व्यक्ति से चिट्टा पकड़ने में सफलता हासिल की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...