ब्रेकिंग न्यूज: हिमाचल में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण 15 जनवरी तक मुख्‍यमंत्री के सभी कार्यक्रम रद्द, पढ़ें खबर

--Advertisement--

Image

शिमला- जसपाल ठाकुर 

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के कारण मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के सभी तय कार्यक्रम स्‍थगित कर दिए गए हैं। मुख्‍यमंत्री ने 15 जनवरी तक सभी कार्यक्रम स्थगि‍त कर दिए हैं। दरअसल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार तेजी आ रही है। राज्य सरकार के प्रवक्ता ने इस संबंध में जानकारी दी है।

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 15 जनवरी तक निर्धारित कार्यक्रम रद किए हैं। इस दौरान 10 जनवरी को मुख्यमंत्री का सुलह विधानसभा क्षेत्र का दौरा प्रस्तावित था, इसके बाद बड़सर विधानसभा क्षेत्र, हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र व नादौन विधानसभा क्षेत्र का 11 व 12 जनवरी को कार्यक्रम निर्धारित किया गया था। अब इन विधानसभा क्षेत्रों से संबंधित कार्यक्रम दोबारा निर्धारित किए जाएंगे।

सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार के विधानसभा क्षेत्र सुलह के दौरे पर जाना था। दौरे को देखते हुए प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई थीं। लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण सरकार ने मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम फ‍िलहाल के लिए टाल दिए हैं। स्थिति‍ सामान्‍य होने पर दोबारा से मुख्‍यमंत्री के कार्यक्रम तय किए जाएंगे।

हिमाचल प्रदेश में कोरोना संक्रमण के एक्टिव केस तीन हजार के करीब पहुंच गए हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार और बंदिशें लगाने पर भी विचार कर सकती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...

गगल में दो युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार, 5.97 ग्राम हेरोइन बरामद

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए...