शाहपुर के 45 मील से चोरी कैंटर पटियाला में बरामद, एक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

शाहपुर के 45 मील से चोरी हुए कैंटर को पंजाब के पटियाला से बरामद कर लिया है।पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया है,जबकि एक अन्य फरार बताया जा रहा है।जानकारी के मुताबिक 45 मील से 24 दिसम्बर की रात एक कैन्टर एचपी 68 3797 चोरी हुआ था।

25 दिसंबर को शाहपुर थाने में चोरी का मामला दर्ज किया था। जिला पुलिस ने चोरी के मामलों की छानबीन के लिए एसआईटी का गठन किया था। चोरी की गाड़ी को पंजाब के पटियाला से बरामद किया है।

इस गाड़ी को कब्जे में लेने के लिए शाहपुर थाना के एएसआई पवन गुप्ता व नवीन कुमार को पटियाला भेजा गया। उक्त टीम ने वहां जाकर मामले के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरा आरोपी अभी फरार चल रहा है।

इसके साथ ही चोरी मामले में प्रयोग की गई गाड़ी पीबी 11बीएफ 5866 को भी मोहाली के बनूर से बरामद किया है। अब पुलिस को उम्मीद है कि कांगडा जिले में हुई अन्य चोरियों की वारदातों को सुलझाने में मदद मिलेगी।

वहीं इस पूरे मामले को लेकर एसपी कांगड़ा ने बताया ने बताया कि इस मामले में संदीप कुमार पुत्र जयचंद निवासी गांव पांची जाता सोनीपत हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कल अदालत में पेश करने के बाद पूछताछ की जाएगी।

फरार आरोपी की पहचान कर्मजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह वासी बानूर मोहाली के रूप में हुई थी। शाहपुर थाने में उसकी चोरी का मामला ननीव कुमार निवासी रजोल की शिकायत पर दर्ज किया था। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा में लगभग 12-13 मामले गाड़ी चोरी के दर्ज हैं।

उक्त आरोपी कांगड़ा के एक गोदाम में सामान की सप्लाई करने आते रहते थे। मामले की जांच कर जल्द ही उक्त गिरोह का पर्दाफाश किया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...