प्रचार वाहन से लोगों को कोरोना से बचने तथा सतर्क रहने बारे किया गया जागरूक

--Advertisement--

Image

नूरपुर- देवांश राजपूत

कोरोना महामारी के बढ़ते मामलों तथा ओमिक्रोन वेरिएंट के संभावित खतरे के दृष्टिगत लोगों को इससे बचने तथा सतर्क रहने बारे प्रशासन द्वारा सूचना एवम जन सम्पर्क विभाग के माध्यम से आज शनिवार को विशेष प्रचार वाहन से गांव-गांव जाकर जागरूक किया गया है।

एसडीएम अनिल भारद्वाज ने बताया कि प्रशासन द्वारा प्रचार वाहन के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचने एवम एहतियात बरतने के साथ-साथ मास्क लगाने, दो गज की दूरी तथा कोरोना लक्षण दिखने पर टेस्टिंग करवाने के प्रति संवेदनशील बनाने वारे संदेश दिया जा रहा है।

उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि वे बीमारी की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी सावधानियां बरतें तथा बीमारी के हल्के लक्षण दिखने पर अपना कोविड टेस्ट जरूर करवाएं। उन्होंने लोगों से अति आवश्यक कार्य होने पर ही अपने घरों से यात्रा पर निकलने का आग्रह किया है।

एसडीएम ने बताया कि प्रशासन द्वारा प्राथमिकता के आधार पर सभी जरूरी कार्यों का निपटारा सुनिश्चित बनाया जा रहा है। उन्होंने लोगों से यह भी आग्रह किया है कि वे अति आवश्यक कार्य होने की स्थिति में ही सरकारी कार्यालयों में आएं तथा सार्वजनिक स्थलों पर अनावश्यक भीड़ जमा न करें।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

विदेश जाना हुआ महंगा, सरकार ने बढ़ाई पासपोर्ट की आवेदन फीस, री-इश्यू करवाना भी महंगा

हिमखबर डेस्क विदेश मंत्रालय ने पासपोर्ट बनवाने की फीस बढ़ा...

Teacher Eligibility Test: हिमाचल में शिक्षकों को 31 अगस्त से पहले पास करना होगा TET

हिमखबर डेस्क हिमाचल सरकार ने इन सर्विस टीचर्स के लिए शिक्षक...

टांडा मेडिकल कॉलेज का पानी पीने लायक नहीं

हिमखबर डेस्क डाक्टर राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान चिकित्सा महाविद्यालय टांडा...