बिलासपुर: मुख्यमंत्री ने 210 करोड़ की लागत से लगने वाली 26 योजनाओं का किया शिलान्यास

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने बिलासपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान पीडब्लूडी, जलशक्ति विभाग सहित कुल 26 योजनाओं का उदघाटन व शिलान्यास किया है.

वहीं इन योजनाओं की लगभग 210 करोड़ रुपये की लागत है जिससे बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित होंगे.

गौरतलब है कि 23 सितम्बर 2021 को बरसात के चलते मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का बिलासपुर दौरा स्थगित हो गया था जिसके बाद इस बार मौसम ने पूरा साथ दिया और सीएम जयराम ठाकुर का दौरा सफल रहा.

वहीं इस दौरान कैबिनेट मंत्री राजिंद्र गर्ग, आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा, मुख्यमंत्री राजनीतिक सलाहकार त्रिलोक जम्वाल सहित सदर विधायक सुभाष ठाकुर मौजूद रहे.

वहीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कंदरौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बिलासपुर सदर विधानसभा क्षेत्र की जनता को करोड़ों की सौगात देने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने जनता को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए जनता का आभार जताया.

वहीं जयराम ठाकुर ने कहा कि बिलासपुर की बंदला की धार से लेकर गोविंद सागर झील तक एडवेंचर स्पोर्ट्स व वाटर स्पोर्ट्स की अपार संभावनाएं है जिसको देखते हुए एडीबी के प्रोजेक्ट के तहत ट्रांच वन या टू के प्रोविशन में शामिल कर पर्यटन की दृष्टि से इन खेलों को जोड़कर डीपीआर बनाकर धरातल पर लाने की बात कही है.

इसके साथ ही सीएम जयराम ठाकुर ने बिलासपुर सदर विधायक सुभाष ठाकुर द्वारा आईपीएच सब डिविशन, उप तहसील, पीएचसी खोले जाने के साथ ही ग्रामीण इलाकों को जोड़ने वाली तीन पीडब्लूडी की सड़कों के निर्माण की मांग को पूरा कर जल्द इसपर काम होने की बात कही है.

वहीं प्रदेश सरकार द्वारा कर्ज लिए जाने के सवाल पर सीएम जयराम ठाकुर ने इसके लिए कांग्रेस की पूर्व सरकार को जिम्मेवार ठहराया है. वहीं देश में बढ़ रहे ओमिक्रोन के मामलों सहित प्रदेश में बढ़ रहे कोरोना के संक्रमण के मामलों को देखते हुए प्रदेश में और अधिक पाबंदियां बढ़ाने की चेतावनी दी है.

वहीं कार्यक्रम के अंत में शक्तिपीठ श्री नैनादेवी जी ट्रस्ट के द्वारा मुख्यमंत्री राहत कोष में 50 लाख रुपए की राशि अनुदान भी की गई जिसका चैक आपदा प्रबंधन बोर्ड के उपाध्यक्ष रणधीर शर्मा ने सीएम जयराम ठाकुर को सौंपा.

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में ट्रेनिंग पूरी कर छुट्टी आए फौजी की सड़क हादसे में मौत

कांगड़ा में सड़क हादसे ने एक परिवार का सहारा...

पालमपुर में ब्रेक फेल होने से बस दुर्घटनाग्रस्त, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 15 जिंदगियां

पालमपुर में मंडी-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्रेक फेल होने...

शाहपुर कॉलेज में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप, केवल सिंह पठानियां बोले- बढ़ी पुरस्कार राशि

शाहपुर महाविद्यालय में HPU इंटर कॉलेज फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित...