सवर्ण आयोग को लागू नहीं किया गया तो विरोध होगा तेज-रुमित ठाकुर

--Advertisement--

Image

बिलासपुर- सुभाष चंदेल

सवर्ण आयोग गठन के दिए गए आश्वासन के बाद देवभूमि सवर्ण मोर्चा द्वारा की जा रही धन्यवाद यात्रा शनिवार को स्वारघाट पहुंची।

इस धन्यवाद यात्रा की अगुवाई कर रहे देवभूमि सवर्ण मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मदन ठाकुर तथा क्षत्रिय संगठन के प्रदेशाध्यक्ष रुमित सिंह का स्वारघाट पहुंचने पर लोगों द्वारा अभिनंदन किया गया।

सवर्ण नेता मदन ठाकुर का कहना था कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद अब सवर्ण समाज की निगाहें उनकी ओर टिकी हैं।उन्होंने दोटूक कहा कि यदि सवर्ण आयोग को लागू नहीं किया गया तो विरोध तेज किया जाएगा।

इस अवसर पर सवर्ण नेताओं ने कहा कि 26 जनवरी को प्रदेश की 3800 पंचायतों में सवर्ण मोर्चा के लोग पंचायत स्तर पर मन्दिर प्रांगण में तिरंगा लहराएंगे।

उन्होंने कहा कि जब मंडी लोकसभा चुनाव नजदीक थे तो उन्होंने स्वारघाट के मंच से ही लोगों को नोटा दबाने का आग्रह किया था।

जिसके बाद रिजल्ट में नोटा की ताकत दिखने के बाद से ही अगले दिन केन्द्र सरकार को पेट्रोल डीजल के दाम घटाने को मजबूर होना पड़ा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के नए मुख्यमंत्री, कल रवींद्र जयंती के मौके पर लेंगे शपथ

हिमखबर डेस्क पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को...

शादी समारोह से लौट रहे युवक के साथ दर्दनाक हादसा, खाई में गिरी कार; गंभीर घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में गुरूवार देर...