महिलाएं संकट की घड़ी में इस्तेमाल करे शक्ति बटन ऐप की सुविधा- सरवीन चौधरी

--Advertisement--

Image

शाहपुर- नितिश पठानियां

महिलाओं की सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता सुनिश्चित बनाने के लिए राज्य सरकार कृतसंकल्प है। यह उद्गार सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने शुक्रवार को सत्तोवरी के इंद्रप्रस्थ में राष्ट्रीय महिला आयोग के सौजन्य से आयोजित दो दिवसीय राज्य महिला आयोगों की परिसंवाद बैठक का शुभारंभ करते हुए व्यक्त किए।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को संकट की घड़ी में सुरक्षा प्रदान करने की शक्ति बटन ऐप की सुविधा प्रदान की है इस ऐप को मोबाइल पर गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप के माध्यम से संकट की घड़ी में ऐप का लाल बटन दबाकर पुलिस की सहायता प्राप्त की जा सकती है।

उन्होंने कहा कि शक्ति बटन की यह विशेषता है कि यह ऐप इंटरनेट कनेक्टिविटी के बिना भी चलती है। सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री सरवीण चौधरी ने कहा कि घरेलू हिंसा के मामलों से भी तत्परता के साथ निपटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए भी कारगर कदम उठाए जा रहे हैं इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री शगुन योजना के तहत बीपीएल परिवारों की कन्याओं के विवाह हेतु 3100 रूपये की आर्थिक सहायता भी राज्य सरकार द्वारा दी जा रही है। इस योजना का लाभ उठाने के लिए शादी से दो महिने पहले तथा शादी के छह महीने बाद आवेदन किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेटी है अनमोल योजनाओं का भी सुचारू कार्यान्वयन सुनिश्चित किया गया है। उन्होंने कहा कि राज्य महिला आयोग भी महिलाओं की शिकायतों एवं समस्याओं का उचित निपटारा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्व है।

सरवीण चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के मार्गदर्शन से राज्य में महिलाओं के उदार हेतु विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं व गुड़िया हेल्पलाइन 1500 व वुमेन हेल्पलाइन 181 के तहत महिलाओं की सभी शिकायतों का निवारण तीव्रता से किया जा रहा है। इसके अलावा राज्य महिला आयोग द्वारा भी महिलाओं से सम्बन्धित शिकायतों का निवारण समयबद्ध तरीके से किया जा रहा है।

इससे पहले राज्य महिला आयोग की सदस्य इंदूबाला ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए दो दिवसीय बैठक के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इस बैठक में देश के 15 राज्यों की अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य और सदस्य सचिव उपस्थित भाग ले रही हैं।

इस अवसर पर सदस्य सचिव मीता राजीव लोचन ने राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न गतिविधियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर राज्य महिला आयोग की सदस्य सचिव एकता काप्टा भी उपस्थित रहीं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

Miss Himachal से ‘धुरंधर’ फिल्म के पर्दे तक, शिमला की बेटी हितिका ने फिल्म में बटोरी सुर्खियां

हिमखबर डेस्क  हिमाचल की वादियों से निकली एक लड़की… जिसने...

एक क्लिक में समझें हिमाचल बजट: किसे क्या मिला, क्या हैं बड़ी घोषणाएं

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने...

सुक्खू सरकार का बजट जिला कांगड़ा में पर्यटन विकास के साथ, गांव-गरीब को करेगा सशक्त

शाहपुर - नितिश पठानियां  मुख्यमंत्री द्वारा प्रस्तुत हिमाचल प्रदेश बजट...

जुआरी मेले के दौरान सामाजिक कार्य सेवा में जुटे रनर्स

सेथन की ऊंचाइयां में होगी स्नो मैराथन लीग कुल्लू -...